भारत के दुग्ध उत्पादन में सत्तर प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में दुग्ध उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2014-15 में प्रति गाय औसत दूध उत्पादकता 1,648 किलोग्राम प्रति वर्ष थी जो 2024-25 में बढ़कर 2,251 किलोग्राम प्रति वर्ष हो गई है। इसी अवधि में राष्ट्रीय दूध उत्पादन 146 मिलियन मीट्रिक टन से बढ़कर 248 मिलियन मीट्रिक टन पहुंच गया जो लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह जानकारी डेयरी विभाग के आंकड़ों पर आधरित है