कोयला घोटाले मामले की सुनवाई से दो न्यायाधीश हटाए गए
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली में कोयला घोटाला के मामलों की सुनवाई के लिए विशेष रूप से नियुक्त सत्र न्यायाधीश को मात्र छह महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के असामान्य अनुरोध पर उठाया है जिसमें कहा गया था कि वह और एक अन्य विशेष सीबीआई न्यायाधीश किसी अन्य जिम्मेदारियों के लिए अधिक उपयुक्त हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची और वी. मोहना की पीठ ने यह निर्णय दिया है ।