कामिका एकादशी कल

कामिका एकादशी कल

भोपाल [ महा मीडिया] कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार हर वर्ष सावन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है।  इस दिन व्रत रखने वालों को वाजपेय यज्ञ (शक्ति और समृद्धि प्रदान करने वाला अनुष्ठान) का फल मिलता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो एकादशी के दिन व्रत लेने में समर्थ नहीं होते। ऐसे लोगों को कामिका एकादशी के शुभ दिन पर नीचे दिए गए मंत्रों का जप करना चाहिए। इन मंत्रों का जप करने से भी आपको विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं। सावन महीने की पहली एकादशी 9 अगस्त को है। इसे कामिका एकादशी कहते हैं। । एकादशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर 01:59 बजे शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 11:04 बजे समाप्त होगी। व्रत का पारण 10 अगस्त 2026 को सुबह 05:47 बजे से 08:01 बजे के बीच किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें