चंबा सड़क हादसे में आठ यात्री मरे

चंबा सड़क हादसे में आठ यात्री मरे

भोपाल [ महा मीडिया] हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के अंतर्गत उपमंडल चुराह में आज शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी है। बैरागढ़ से चंबा मार्ग पर यात्रा कर रही एक निजी यात्री बस नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।  हादसे में घायल करीब सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 'शर्मा ट्रैवलर्स' की यह निजी बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। यात्रा शुरू होने के लगभग 3 किलोमीटर बाद, देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया। बस सड़क से नीचे गिरते हुए उससे गुजर रही दूसरी सड़क पर जा पहुंची। हादसे के समय बस में करीब 15 से 16 लोग सवार थे।

सम्बंधित ख़बरें