महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर की पूर्व छात्रा उप जिला अधिकारी के पद पर चयनित

महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर की पूर्व छात्रा उप जिला अधिकारी के पद पर चयनित

भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर की प्रतिभावान पूर्व छात्रा ने ऑल इंडिया में रैंक हासिल करके परचम लहराया है। महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर की पूर्व  छात्रा  सुश्री आस्था ने जो कि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर की  2020 बैच की छात्रा रह चुकी हैं बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल कर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा के माध्यम से आपका चयन उप जिला अधिकारी के पद पर किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय परिवार एवं बच्चों के माता-पिता सहित संपूर्ण छतरपुर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।

सम्बंधित ख़बरें