आज बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा में फिर रुकावट
भोपाल [ महा मीडिया] लगातार भारी बारिश और खराब मौसम के पूर्वानुमान के कारण जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। बारिश की वजह से फिसलन, रास्तों के रखरखाव और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत कार्यों के चलते नए जत्थों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले हाईवे समेत कई प्रमुख सड़कों पर चार फीट तक पानी भर गया। इससे गाड़ियां बीच रास्ते में फंस गईं। कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।