टाइटन के समेकित शुद्ध लाभ में 65 प्रतिशत की वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] टाइटन कंपनी ने आज शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के शानदार नतीजे घोषित किए हैं। इस दौरान कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 65 प्रतिशत बढ़कर 1,699 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 1,030 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। इसके अलावा बीती तिमाही कंपनी का कामकाज से होने वाला कुल आय (रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस) 24.3 प्रतिशत बढ़कर 18,101 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की समान तिमाही में 14,564 करोड़ रुपये था।