ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में पास नहीं हो सका

ईरान पर हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में पास नहीं हो सका

भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी सीनेट में ईरान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। इसके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई जिसमें यह 49-50 के अंतर से खारिज हो गया। अभी यह विधेयक सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में अटका हुआ है। प्रस्ताव लाने वाले सांसद चाहते थे कि इसे पूरे सीनेट में चर्चा और वोटिंग के लिए पेश किया जाए। अब इसे पूरे सीनेट में लाने के लिए सांसदों को दोबारा कोशिश करनी होगी।अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ जाता तो ईरान के विरुद्ध  हमले शुरू करने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए संसद की मंजूरी लेना जरूरी हो जाता यानी राष्ट्रपति अकेले ऐसा फैसला नहीं ले सकते थे।

सम्बंधित ख़बरें