इस वर्ष म.प्र. के 12 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश नहीं होंगे

इस वर्ष म.प्र. के 12 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश नहीं होंगे

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश के 12 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस में प्रवेश का रास्ता बंद हो गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग  ने इन कॉलेजों को नए सत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है। इससे इन संस्थानों की 950 सीटों पर प्रवेश प्रभावित होगा।  कॉलेजों ने निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया था। कई कॉलेजों ने निरीक्षण की सहमति तक नहीं दी। 

 -राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल- 50 सीटें
– वीणावादिनी आयुर्वेद कॉलेज एंड हॉस्पिटल – 60 सीटें
– पराशर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल – 60 सीटें
– डॉ. शंकर दयाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल – 60 सीटें
– आईईएस यूनिवर्सिटी के आयुर्वेद विभाग – 60 सीटें
– राधारमण आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रिसर्च हॉस्पिटल-100 सीटें
अन्य जिलों के 5 कॉलेज शामिल
– बैतूल: ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज – 60 सीटें
– रायसेन: सैम कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज- 100 सीटें
– सीहोर: फैकल्टी ऑफ आयुर्वेद- 100 सीटें
– सीहोर: स्कूल ऑफ आयुर्वेद एंड सिद्धा स्टडीज 100 सीटें
– बालाघाट: सरदार पटेल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज 100 सीटें
– देवास: अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद

सम्बंधित ख़बरें