स्टारलिंक की कीमतें भारत में सस्ती होंगी
भोपाल [ महा मीडिया] सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस 'स्टारलिंक' की कीमतें भारत में काफी सस्ती होंगी। देश में इसकी एंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच इलॉन मस्क ने इसके संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि मार्केट में कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ने से आखिरी लाभ भारतीय यूजर्स को ही होगा।अगर स्टारलिंक भारत में बहुत महंगी होगी तो उसे कोई नहीं खरीदेगा। इसलिए स्पेसएक्स को यहां टिकने के लिए अपनी कीमतें सस्ती रखनी ही पड़ेंगी।स्टारलिंक भारत के बिना इंटरनेट वाले इलाकों में कनेक्टिविटी पहुंचा सकता है। इससे दूरदराज के वंचित बच्चों को शिक्षा और छोटे कारोबारियों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंच मिलेगी। स्टारलिंक स्पेसएक्स द्वारा संचालित एक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा है जो अंतरिक्ष में मौजूद उपग्रहों के माध्यम से सीधे इंटरनेट प्रदान करती है।