दिल्ली में अब तक एक हजार से अधिक अवैध भवनों को ध्वस्त किया गया

दिल्ली में अब तक एक हजार से अधिक अवैध भवनों को ध्वस्त किया गया

भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। सभी 12 जोन में 1,046 संपत्तियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।इस दौरान 282 संपत्तियां सील की गईं और 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई गईं। सभी 12 जोन में कार्रवाई हुई इसमें नरेला में 62, रोहिणी में 158, सिविल लाइंस में 63, केशवपुरम में 61, सिटी एसपी जोन में 87, करोल बाग में 85, शाहदरा साउथ में 87, शाहदरा नॉर्थ में 115, वेस्ट जोन में 87, नजफगढ़ में 45, सेंट्रल जोन में 75 और साउथ जोन में 121 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

सम्बंधित ख़बरें