महाकाल मंदिर में अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव 30 जुलाई से
भोपाल [ महामीडिया]
महाकाल मंदिर में 30 जुलाई से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए देशभर के 350 से अधिक कलाकारों ने प्रविष्टि भेजी है। इस बार भी यह आयोजन श्री महाकाल महालोक के नंदी द्वार के समीप स्थित त्रिवेणी संग्रहालय के सभागार में होगा। महाकाल शब्द मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को संदर्भित करता है जो भारत के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है।