मोदी पेरिस पहुंचे
भोपाल [ महामीडिया]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देर रात करीब 2 बजे (भारतीय समय अनुसार) पेरिस पहुंचे। यहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने मोदी जी का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से हाथ मिलाया और बच्चों को दुलारा भी। प्रधानमंत्री आज गुरुवार शाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी उपस्थित रहेंगे। मोदी इमैनुएल मैक्रॉन के साथ यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और इनोवेशन कार्यक्रम 'विवाटेक 2026' में शामिल होंगे और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे ।