चांदी की कीमतों में आज 3,988 रुपए की गिरावट
भोपाल [ महामीडिया]
सोने-चांदी की कीमतों में आज 18 जून को गिरावट जारी रही । एक किलो चांदी 3,988 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए पर आ गई। इससे पहले इसकी कीमत 2.48 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 816 रुपए गिरकर 1.49 लाख रुपए पर आ गया है। विदेशी बाजारों में भी बुलियन की मांग घटने से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।