चार्टर्ड अकाउंटेंट् फाइनल परीक्षा में नूर सिंगला ऑल इंडिया टॉपर बने
भोपाल [ महामीडिया] इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने CA फाइनल मई 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सीए फाइनल 2026 परीक्षा में नूर सिंगला ने 499 नंबर लाकर पहली ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। वहीं हावड़ा के रितीज सराफ सेकेंड टॉपर रहे हैं उनके 475 नंबर के साथ AIR 2 हासिल की है। जबकि डोंबिवली के सोहन अनिल मांजरेकर ने 473 नंबर के साथ AIR 3 हासिल की है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा में 7,931 उम्मीदवार पास हुए हैं।