शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त पर बंद
भोपाल [ महामीडिया] रियल्टी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में बढ़त के चलते गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में शानदार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद से निवेशकों का जोश बढ़ा। सेंसेक्स 347.14 अंक की मजबूती के साथ 77,155.62 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 96.55 अंक की बढ़त लेकर 24,085.70 के आंकड़े पर पहुंच गया।