चीन ने कार्बोफ्यूरान सहित चार कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया
भोपाल [ महामीडिया]
चीन ने कार्बोफ्यूरान सहित चार अत्यधिक विषैले कीटनाशकों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। चीन का कहना है कि यह रसायन मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। कार्बोफ्यूरान दुनिया के सबसे विषैले कार्बामेट कीटनाशकों में गिना जाता है। यह कीटों के साथ-साथ मनुष्यों, पक्षियों, जलीय जीवों और अन्य गैर-लक्षित जीवों को भी प्रभावित कर सकता है। अभी तक अमेरिका, यूरोपीय संघ और कनाडा जैसे कई देशों में कार्बोफ्यूरान पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।