यूक्रेन का रूस पर हवाई हमला

यूक्रेन का रूस पर हवाई हमला

भोपाल [ महामीडिया] यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस हमले के बाद सुरक्षा कारणों से मॉस्को के सभी बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानों को पूरी तरह रोक दिया गया है।रातभर में करीब 1000 ड्रोन और चार क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया। इनमें करीब 200 ड्रोन राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। हमले में दक्षिणी रोस्तोव क्षेत्र के एक तेल डिपो में आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मॉस्को की कपोतन्या ऑयल रिफाइनरी पर भी हमला हुआ है। विस्फोट के बाद ऑयल डिपो टैंक का ढक्कन कई मीटर ऊपर उछल गया और आसमान में काले धुएं के गुबार छा गए।पास के एक शॉपिंग सेंटर में भी आग लग गई। ड्रोन का मलबा गिरने से कुछ रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कई ऊंची इमारतों को खाली कराया गया है। हमले के बाद मॉस्को के हवाई अड्डों पर कुछ समय के लिए उड़ानों पर रोक लगाई गई है।

सम्बंधित ख़बरें