म.प्र. के कई जिलों में आंधी और बारिश

म.प्र. के कई जिलों में आंधी और बारिश

भोपाल [ महामीडिया] म.प्र. में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। आज गुरुवार को धार जिले के पीथमपुर में तेज बारिश हुई। 24 घंटे के दौरान 32 जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जबकि विदिशा, बुरहानपुर और श्योपुर में धूल भरी आंधी का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, जबलपुर, कटनी, उमरिया और सागर समेत 32 जिलों में बारिश और आंधी का दौर रहा।

सम्बंधित ख़बरें