महिला टी-20 विश्व कप में आज वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से
भोपाल [ महामीडिया] महिला टी-20 विश्व कप 2026 के मैच-12 में आज वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से होगा। यह मुकबाल लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर रात 11 बजे से शुरु होगा।यह मैच जीतने वाली टीम की टॉप-2 में पोजिशन मजबूत होगी। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी हैं। दोनों के बराबर 2-2 पॉइंटस हैं। नेट रनरेट के आधार पर स्कॉटलैंड ग्रुप-B में दूसरे, जबकि वेस्टइंडीज तीसरे नंबर पर है।