विपक्ष के नेता खड़गे के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का नोटिस

विपक्ष के नेता खड़गे के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का नोटिस

भोपाल [ महामीडिया] 

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा के छह सांसदों ने विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया है।सांसदों का आरोप है कि खड़गे ने प्रधानमंत्री के बारे में सदन में अपमानजनक और असम्मानजनक टिप्पणी की। इससे सदन की गरिमा और संसदीय परंपराओं का उल्लंघन हुआ है।इसी आधार पर उनके विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने इस नोटिस को आगे की जांच और परीक्षण के लिए विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है।

सम्बंधित ख़बरें