एशियन गेम्स : भारत ने 170 रनों का टारगेट रखा
जयपुर [ महा मीडिया] भारत ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 170 रन का टारगेट दिया है। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। ईशान किशन 80 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 12 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा और 24 रन पर संजू सैमसन के विकेट गंवा दिए। इसके बाद वैभव ने तेज बल्लेबाजी करते हुए पारी संभाली, लेकिन 38 रन बनाकर आउट हो गए।