खुदरा ग्राहकों के लिए बैंकों के विशेष ऑफर

खुदरा ग्राहकों के लिए बैंकों के विशेष ऑफर

मुंबई [महामीडिया] 

नवरात्रि शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और बैंक त्योहारी सीजन के लिए खुदरा ग्राहकों के लिए कई तरह की पेशकश की तैयारी कर रहे हैं। इनमें ऋण के प्रोसेसिंग शुल्क में छूट और रियायती ब्याज दरों से लेकर लेनदेन आधारित क्रेडिट कार्ड ऑफर, उत्पादों पर छूट के लिए बड़े व्यापारियों के साथ साझेदारी तथा कार्ड से खरीदारी पर छूट और कैशबैक देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ करार शामिल हैं।स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक सहित कई ऋणदाताओं ने त्योहारी सीजन के लिए पेशकश जारी करना शुरू कर दिया है। हालांकि इस बार बैंक खुदरा ग्राहकों के लिए त्योहारी सीजन की पेशकश को लेकर बहुत अधिक आक्रामक नहीं हैं इसकी वजह ऋण वृद्धि का मजबूत बने रहना और ब्याज दरों के चक्र में बदलाव की उम्मीद है। 

सम्बंधित ख़बरें