भोपाल में इस बार अब तक सामान्य से अधिक बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में इस बार मानसून जमकर बरस रहा है। जिले में अब तक 38.3 इंच और शहर में 43 इंच बारिश हो चुकी है। जिले में सामान्य बारिश 33.4 इंच है भोपाल में सामान्य से 4.9 इंच अधिक पानी गिर चुका है। इसके उलट पूरे मप्र में मानसून सामान्य से 6% पीछे है और 30 जिलों में बारिश की कमी बनी हुई है। प्रदेश में कहीं सामान्य से 54% कम तो कहीं 64% तक ज्यादा बारिश हुई है।भोपाल का बड़ा तालाब लबालब भर चुका है।