भारतीय स्टार्टअप पिक्सेल ने ₹835 करोड़ की फंडिंग जुटाई
भोपाल [ महा मीडिया]
भारतीय स्पेस-टेक स्टार्टअप पिक्सेल ने करीब ₹835 करोड़ जुटाए हैं। यह भारत के स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में किसी भी कंपनी की जुटाई गई अब तक की सबसे बड़ी सिंगल फंडिंग है। 2019 में इस स्टार्टअप की नींव रखी गई थी। इस के साथ ही कंपनी की कुल फंडिंग बढ़कर करीब ₹1840 करोड़ डॉलर पहुंच गई है। कंपनी इस फंड का उपयोग अपने सैटेलाइट नेटवर्क को मजबूत करने और अर्थ इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को डेवलप करने में करेगी। यह फंडिंग राउंड भारत के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण है। अंतरिक्ष क्षेत्र को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोलने के बाद से ही स्पेस स्टार्टअप्स में ग्लोबल इन्वेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। पिक्सल उन चुनिंदा भारतीय स्टार्टअप्स में शामिल है जो ग्लोबल लेवल पर कॉमर्शियल स्पेस और अर्थ-ऑब्जर्वेशन मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना रही हैं।