नूरगंज सड़क हादसे में चार युवक मरे

नूरगंज सड़क हादसे में चार युवक मरे

भोपाल [ महा मीडिया] 

रायसेन जिले के नूरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीवटिया में देर रात हुए एक सड़क हादसे में चार युवकों की जान चली गई है। कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया है। चारों मृतक एक ही गांव के थे। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। हादसा ग्राम दीवटिया में पेट्रोल पंप के पास रात करीब 12 बजे पेट्रोल टैंक के पास पेड़ से कार टकराने के कारण हुआ है । मृतकों में शुभम नागर (उम्र 24) मंडीदीप की एक कंपनी में काम करता था। कार चला रहा गौरव नागर (उम्र 24) पढ़ाई करता था वही आशीष नागर (उम्र 22) कीटनाशक की दुकान पर काम करता था एवं कृष नागर  छात्र था।

सम्बंधित ख़बरें