अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस आज
भोपाल [ महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस प्रतिवर्ष 7 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिवस का पहला आयोजन 7 सितंबर 2020 को हुआ था। इस दिवस का उद्देश्य वायु प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई को बढ़ावा देना, वायु गुणवत्ता में सुधार करना और जन जागरूकता फैलाना। वायु प्रदूषण वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े पर्यावरणीय स्वास्थ्य जोखिमों में से एक है जिससे निपटने के लिए वैश्विक सहयोग और निवेश की आवश्यकता है।