सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की पिटाई पर गंभीर चिंता जताई

सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों की पिटाई पर गंभीर चिंता जताई

भोपाल [महा मीडिया] 

सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के सदस्यों द्वारा डॉक्टरों के साथ मारपीट की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की। सर्वोच्च अदालत ने सरकार को सख्त निर्देश दिया है कि डॉक्टरों पर हमला करने वाले ऐसे राजनेताओं को तुरंत हिरासत में लिया जाए। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के पालघर जिले के अस्पताल में शिवसेना नेताओं द्वारा डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों के साथ की गई मारपीट के एक दिन बाद आई है। पालघर पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए कम से कम 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट के सदस्य भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट की पीठजस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता ने स्पष्ट किया कि ऐसे लोगों को सड़कों पर घूमने का कोई अधिकार नहीं है और डॉक्टरों पर हमला करने वाले जमानत के हकदार नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें