अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कल
भोपाल [ महा मीडिया] अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस हर साल 8 सितंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इसे पहली बार 1967 में मनाया गया। इसका उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर साक्षरता के महत्व और उसकी जरूरत के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साक्षरता को एक बुनियादी मानवाधिकार माना गया है, जो समाज में समानता, स्वतंत्रता और विकास का रास्ता खोलती है।