सरकार की सस्ती कीमतों के बाबजूद प्याज पचास रूपए किलो

सरकार की सस्ती कीमतों के बाबजूद प्याज पचास रूपए किलो

 

भोपाल [ महामीडिया] सरकार के बफर स्टॉक से सस्ती दर पर प्याज बेचने के बावजूद कीमतें नहीं घटी हैं। सरकार 28 अगस्त से 17 शहरों में ₹35 प्रति किलो के भाव पर प्याज बेच रही है। इसके बावजूद पूरे देश में प्याज का औसत खुदरा भाव ₹50.79 प्रति किलो पहुंच गया है। दिल्ली में प्याज ₹55 से ₹65 प्रति किलो और चेन्नई में ₹63 प्रति किलो तक बिक रही  है। कीमतें न घटने  का कारण खुले बाजार में आवक कम होना,  परिवहन लागत बढ़ना और व्यापारियों द्वारा जान बूझकर कमी पैदा करना मुख्य कारण हैं। 

सम्बंधित ख़बरें