भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 5 अगस्त से

भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 5 अगस्त से

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन की शुरुआत होगी। यह 4 दिन 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्री, प्रतिनिधि और कलाकार शामिल होंगे। ]इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसा सजाया जा रहा है। वीआईपी रोड, भोज सेतु पर रंगरोगन के साथ पेंटिंग बनाई जा रही हैं तो पं. कुशाभाऊ ठाकुरे कन्वेंशनतक का रास्ता भी सज रहा है।भोज सेतु के दोनों ओर मध्य प्रदेश की झलक दिखाने वाली पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, वीआईपी रोड, भोज सेतु, पॉलीटेक्निक चौराहा, मिंटो हॉल तक डिवाइडर पर कलर किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें