चारधाम यात्रा नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर
भोपाल [महामीडिया]
वर्षाकाल की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनाने की ओर अग्रसर है। तीर्थयात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। इस बार अब तक 114 दिनों की यात्रा में दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में साढ़े चार लाख से अधिक है। चारों धामों में अब तक की तस्वीर देखें तो बदरीनाथ में 16 लाख 12 हजार 112, केदारनाथ में 14 लाख 50 हजार 116, गंगोत्री में 07 लाख 37 हजार 629 और यमुनोत्री धाम में 06 लाख 62 हजार 347 यात्री दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब में 02 लाख 40 हजार 499 श्रद्धालु शीश नवा चुके हैं।