वाराणसी में सौ से अधिक मंदिर पानी में डूबे

वाराणसी में सौ से अधिक मंदिर पानी में डूबे

भोपाल [ महा मीडिया] वाराणसी (काशी) में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घाटों का आपस में संपर्क टूट गया है और किनारे बने 100 से अधिक छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। जलस्तर में वृद्धि के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं। गंगा का पानी लगातार ऊपर चढ़ने से सभी 84 घाटों का संपर्क मार्ग प्रभावित हुआ है। घाटों के आसपास बने 100 से अधिक छोटे मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर पानी पहुंचने से शवदाह के लिए निर्धारित प्लेटफॉर्म डूब गए हैं जिससे सीढ़ियों या ऊपरी हिस्सों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सभी छोटी-बड़ी नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार की ओर जाने वाला संपर्क मार्ग भी पानी में डूबने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। 

सम्बंधित ख़बरें