म.प्र. के कई जिलों मे भारी बारिश

म.प्र. के कई जिलों मे भारी बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.  में मानसून का मजबूत सिस्टम सक्रिय होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग समेत कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। लगातार बारिश को देखते हुए भोपाल, रायसेन, गुना और खंडवा समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मालवा और निमाड़ क्षेत्र में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

सम्बंधित ख़बरें