मुख्यमंत्री यादव राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे
भोपाल [ महा मीडिया]
आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर में और राजेंद्र शुक्ल रीवा में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों की जिलोंवार जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, कैलाश विजयवर्गीय देवास, प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर, राकेश सिंह जबलपुर, करण सिंह वर्मा सीहोर, राव उदय प्रताप सिंह छिंदवाड़ा, संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट इंदौर, एदल सिंह कंषाना मुरैना, निर्मला भूरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर, विश्वास कैलाश सारंग खरगोन, नारायण सिंह कुशवाह दतिया, नागर सिंह चौहान आलीराजपुर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला श्योपुर और इंदर सिंह परमार शाजापुर में ध्वजारोहण करेंगे।