विदेशी योगदान संशोधन विधेयक संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया
भोपाल [ महा मीडिया] लोकसभा ने हंगामे के बीच विदेशी योगदान संशोधन विधेयक को दोनों सदनों की संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। लोकसभा में विपक्षी दलों ने FCRA बिल को JPC के पास भेजने के प्रस्ताव का विरोध किया और बिल को वापस लेने की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को चुनौती दी कि वह FCRA बिल में ऐसा कोई एक प्रावधान बताएं जो अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हो । विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम सीधे पारित नहीं हुआ है। इस बिल को आगे की समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजने का प्रस्ताव पेश किया गया जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया है।