कच्चे तेल की कीमतें फिर गिरी
भोपाल [ महामीडिया]
आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। आज बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से नीचे फिसलकर 78.94 डॉलर पर आ गया है। वहीं अमेरिकी क्रूड भी करीब 76.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह ईरान और अमेरिका के बीच संभावित समझौता है। 19 जून को दोनों देशों के बीच एक बड़े समझौते की उम्मीद जताई जा रही है। बाजार को लग रहा है कि अगर यह समझौता हो गया तो पश्चिम एशिया में तनाव कम होगा और तेल की सप्लाई बढ़ सकती है।