आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
मुंबई [महा मीडिया]
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट आई है जिससे ब्रेंट क्रूड फिसलकर 101.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। भारत के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है । ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर लगभग 101.52 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 90.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। बेंचमार्क क्रूड अभी भी 100 डॉलर के आसपास है इसलिए खुदरा ईंधन कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। गिरावट के मुख्य कारण G7 देशों द्वारा 100 मिलियन बैरल ईंधन भंडार जारी करने की घोषणा और मध्य पूर्व से कच्चे तेल के निर्यात में सुधार और आपूर्ति बढ़ना है ।