विश्व आवास दिवस आज
मैहर [ महा मीडिया] आज 5 अक्टूबर 2026 को विश्व आवास दिवस मनाया जा रहा है। 1985 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी और पहला आयोजन 1986 में हुआ था। उद्देश्य: सभी लोगों के लिए सुरक्षित, पर्याप्त और टिकाऊ आवास के अधिकार को बढ़ावा देना। हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जहां वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुकून भरी जिंदगी बिता सके। किसी के लिए घर सिर्फ दीवारें और छत है, तो किसी के लिए यह जीवनभर की कमाई और सबसे बड़ा सपना होता है। लेकिन दुनिया में आज भी करोड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए पर्याप्त और सुरक्षित जगह तक नहीं है। इसी समस्या की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल विश्व आवास दिवस मनाया जाता है। यह दिन इस बात पर जोर देता है कि अपना घर होना केवल सुविधा नहीं बल्कि हर इंसान की गरिमा, सुरक्षा और बेहतर जीवन का महत्वपूर्ण आधार है।