फुटबॉल चैंपियन ब्राजील का भारत से मैच आज
मुंबई [महामीडिया]
भारत और ब्राजील की मेंस फुटबॉल टीमें आज शनिवार को पहली बार आमने-सामने होंगी। मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा।5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर, एंड्रिक, मारक्विन्होस, गैब्रियल मैगलहाएस और ब्रूनो गिमाराएस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। रैंकिंग में ब्राजील 5वें और भारत 138वें नंबर पर है। यह फीफा वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत के सामने उतरने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। इससे पहले भारत ने 1995 में 9वें नंबर की रूस और 1998 में जापान का सामना किया था।