म.प्र. के सरकारी स्कूलों में आठवीं तक का सिलेबस 31 जनवरी तक पूरा किया जायेगा

म.प्र. के सरकारी स्कूलों में आठवीं तक का सिलेबस 31 जनवरी तक पूरा किया जायेगा

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पहली से आठवीं  तक के बच्चों का पाठ्यक्रम इस शैक्षणिक सत्र में 31 जनवरी तक पूरा कराया जाएगा।  आगामी एक फरवरी से शुरू होने वाले जनगणना के दूसरे चरण को देखते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के कार्य में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हो इसलिए पाठ्यक्रम पूरा कराने को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। इस  विषय में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं जिसमे कहा गया है कि अपने जिले के विद्यालयों में पढ़ाई के लिए बकाया पाठ्यक्रम चार माह में पूरा कराया जाए।

सम्बंधित ख़बरें