भारत ने एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल जीता

भारत ने एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल जीता

मुंबई [महामीडिया] 

भारत ने एशियन गेम्स में 20वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। रेसलर अमन सेहरावत ने पुरुषों के 57 kg में सोना जीता। यह शनिवार को भारत का चौथा गोल्ड मेडल है।इससे पहले टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट, प्रणवी उर्स ने गोल्फ और 17 साल की कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीते। भारत 82 मेडल के साथ मेडल टैली के 5वें स्थान पर है। भारत के अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती का गोल्ड मेडल जीत लिया। उन्होंने फाइनल में नॉर्थ कोरिया के हान को हराया। अमन ने पहले पीरियड में हान के हमलों का बचाव किया और 6-1 की बढ़त बनाई। इसके बाद हान ने लगातार 6 अंक लेकर 7-6 की बढ़त हासिल कर ली।अमन ने फिर 4 अंक की शानदार चाल चली और बढ़त हासिल की। कोरिया का रिव्यू खारिज होने पर अमन को एक अतिरिक्त अंक भी मिला। उन्होंने अंत तक बढ़त बनाए रखी। यह एशियन गेम्स में भारत का दूसरा रेसलिंग गोल्ड है। इससे पहले सुजीत कलकल ने गोल्ड जीता था।

सम्बंधित ख़बरें