पितृपक्ष का भोजन अग्नि को समर्पित करने की परंपरा
मैहर [महामीडिया]
पितरों के लिए निकाला गया भोजन अग्नि को इसलिए समर्पित किया जाता है क्योंकि अग्नि देव को संदेशवाहक (दूत) माना गया है जो अन्न और हव्य-कव्य के सूक्ष्म सार को पितृगणों तक पहुँचाते हैं। अग्नि एकमात्र ऐसा माध्यम है जो भौतिक चीज़ों के सूक्ष्म अंश को अदृश्य लोकों और देवताओं या पितरों तक पहुँचाने की शक्ति रखता है। अग्नि मृतकों और पितरों तक वंशजों के दान और भोजन को पहुँचाने में सहायता करती है, जिससे आत्माओं को तृप्ति मिलती है। भोजन अर्पित करते समय 'स्वधा' नाम का उच्चारण किया जाता है, जिसका अर्थ है कि यह अंश अग्नि के माध्यम से सही योनि और स्वरूप में हमारे पूर्वजों तक पहुँचे। श्राद्ध में अग्निदेव को देखकर दैत्य और ब्रह्मा राक्षस भी भोजन दूषित नहीं कर पाते और कभी हो भी जाये तो अग्नि सब कुछ शुद्ध कर देती है। पितृपक्ष में श्राद्ध कर्म के दौरान बनाए गए भोजन का पहला अंश अग्नि को समर्पित (हव्य-कव्य के रूप में) करने की परंपरा है।