राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ पहल से नागरिको को जुड़ने की अपील की

राहुल गांधी ने ‘सत्याग्रह’ पहल से नागरिको को जुड़ने की अपील की

भोपाल [ महा मीडिया] राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक के लिए लड़ रहे लोगों की आवाज को एक साथ जोड़ने के लिए सत्याग्रह नाम से एक पहल शुरू की है।राहुल ने कहा कि जो भी लोग अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं वह अपनी कहानी भेजें। मैं नेता विपक्ष के रूप में संसद से लेकर सड़क तक आपके साथ खड़ा हूं।राहुल की इस पहल का नाम महात्मा गांधी के ‘सत्याग्रह’ से जुड़ा हुआ है। आजादी की लड़ाई के दौरान गांधीजी ने भी यही तरीका अपनाया था।  राहुल गांधी ने आज शनिवार को वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें