रोहित शर्मा शतक से चूके
भोपाल [ महा मीडिया] भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 27 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बनाए हैं। केएल राहुल और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। ऋतुराज अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। रोहित शर्मा 92 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 चौके और 3 सिक्स लगाए। ऋतुराज और रोहित के बीच 137 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा इस मुकाबले में 92 के निजी स्कोर पर आउट होकर शतक से चूक गए हैं। लेकिन न्यू चंडीगढ़ में रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के विरुद्ध तीसरे वनडे में यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं । उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, सनथ जयसूर्या और क्रिस गेल 10 हजार रन बना चुके हैं। आज शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत के कप्तान शुभमन गिल एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली खाता भी नहीं खोल सके दोनों को जायडन सील्स ने आउट किया।