शेयर बाजार बढ़त पर
मुंबई [महा मीडिया]
शेयर बाजार में आज 5 अक्टूबर को बढ़त है। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 72,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की बढ़त है यह 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। इस सप्ताह आने वाले रिज़र्व बैंक के नीतिगत निर्णयों पर निवेशकों की नजर है। लगातार आठ हफ्तों की गिरावट के बाद अब बड़े और मजबूत शेयरों की कीमतें काफी हो अच्छी गई हैं ।