रूस में प्लेग के कारण पांच अस्पताल बंद,197 लोग आइसोलेशन में
मुंबई [महामीडिया]
रूस के साइबेरियाई क्षेत्र इरकुत्स्क में एक 28 वर्षीय महिला लैब टेक्नीशियन की कथित तौर पर प्लेग से मौत हो गई है। इस घटना के बाद पांच अस्पतालों को बंद कर दिया गया है और लगभग 197 लोगों को एकांत में रखा गया है। यह मामला शेलेखोव स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट का है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय दारिया शिपिलोवा के रूप में हुई है। शिपिलोवा के संपर्क में आए 200 से अधिक लोगों की पहचान कर निगरानी और क्वारंटाइन में रखा गया है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए इरकुत्स्क क्षेत्र में कई सार्वजनिक कार्यक्रमों को भी रद कर दिया गया है।