नवीनतम
भारत शास्त्रीय भाषाओं के लिए पांच हायर एजुकेशन सेंटर स्थापित करेगा
भोपाल [ महा मीडिया]
शिक्षा मंत्रालय ने शास्त्रीय भाषाओं के लिए पांच हायर एजुकेशन सेंटर स्थापित करने की अनुमति दी है । यह सेंटर क्लासिकल असमिया, क्लासिकल बंगाली, क्लासिकल मराठी, क्लासिकल पाली और क्लासिकल प्राकृत के अध्ययन के लिए बनाए जाएंगे। यह सेंटर संबंधित क्लासिकल भाषाओं से जुड़ी भाषाई, साहित्यिक और ज्ञान परंपराओं तक पहुंच और उनके प्रसार को आसान बनाएंगे।असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात राज्यों में स्थित यह सेंटर क्लासिकल भाषाओं में हायर एजुकेशन, रिसर्च और स्कॉलरशिप के लिए रीजनल इकोसिस्टम को मजबूत करेंगे। इन सेंटर में क्लासिकल लैंग्वेज से हाईलेवल एकेडमिक रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। यह सेंटर प्राचीन साहित्य और पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर काम करेंगे। इन सेंटर से भाषाओं की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।