कर्नाटक में सूखे की स्थिति
भोपाल [ महा मीडिया]
कर्नाटक में सूखे की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। राज्य सरकार ने अब कुल 177 तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है और पूरे राज्य में फसल नुकसान का अनुमान बढ़कर 46,324.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसी बीच केंद्र सरकार की एक टीम ने आज से राज्य के सूखा प्रभावित जिलों का जमीनी सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। राज्य सरकार के अनुसार सूखे से करीब 47.09 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। इसमें तुअर, मक्का, कपास, गन्ना, सोयाबीन, मूंग, प्याज, सुपारी और लाल मिर्च जैसी फसलें शामिल हैं। राज्य सरकार का कहना है कि मॉनसून खत्म होने तक प्रभावित तालुकों की संख्या 220 तक पहुंच सकती है।