घने कोहरे के कारण वायु और ट्रेन सेवाएं बाधित

घने कोहरे के कारण वायु और ट्रेन सेवाएं बाधित

भोपाल [ महामीडिया] देश के उत्तरी और मध्य राज्यों में तेज सर्दी के साथ-साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार सुबह एमपी और यूपी समेत 17 राज्यों में घने कोहरा छाया हुआ है। इस कारण कई राज्यों में विजिबिलिटी घटकर जीरो हो गई। दिल्ली में धुंध के कारण 120 फ्लाइट लेट हुईं 4 उड़ानों को कैंसिल करना पड़ा। वहीं कई ट्रेनें भी दिल्ली स्टेशन पर निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। उत्तरी रेलवे ने बताया की अब तक 26 ट्रेनें लेट हैं। स्पीति घाटी का कुकुमसेरी और ताबो गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। दोनों जगह का न्यूनतम तापमान -11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय में ऊना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें